Posts

Showing posts from January, 2024

Police Remand (पुलिस हिरासत) व JC (न्यायिक हिरासत) में क्या अंतर है?

Image
 Police Remand (पुलिस हिरासत) व JC (न्यायिक हिरासत) में क्या अंतर है? हिरासत का मतलब होता है, किसी को अवरुद्ध करके रखना या बंधन में रखना जिसको न्यायालय की भाषा  में रिमांड  कहते है। रिमांड शब्द का मतलब पुलिस द्वारा पिटाई नही होता, जैसा अक्सर लोग समझते है। रिमांड का मतलब भी बंधन में रखना या  अवरुद्ध करके रखना  ही होता है। वो बात अलग है कि पुलिस बंधन में रखने के दौरान गैरकानूनी रूप से मारपीट करती है,  अब आप समझ ही गए है कि रिमांड, हिरासत, बंधन में रखना एक ही बात है तो अब आपको बताता हूँ कि पुलिस हिरासत आखिर होती क्या है ? जब भी कोई पुलिस अधिकारी किसी व्यक्ति को केवल पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन में बुलाता है और उसको बिठाए रखता है या सिर्फ पूछताछ करता है, तथा व्यक्ति के जवाब से संतुष्ट होता है और व्यक्ति के खिलाफ कोई रिपोर्ट दर्ज नही करता है तो ऐसी अवधि जो व्यक्ति ने पुलिस स्टेशन में बिताई है वो पुलिस हिरासत नही कहलाती। पुलिस हिरासत गिरफ्तारी से शुरू जब मानी जाती है जब गिरफ्तार व्यक्ति की गिरफ्तारी लिखित हो तथा ऐसे आरोपी के खिलाफ या तो कोई पुराना आपराधिक मामला दर...