CPC Section- 5, Section- 6, Section- 7, Section-8
CPC Section- 5, Section- 6, Section- 7 इससे पहले पोस्ट में हमने न्यायालयों के क्षेत्राधिकार यानी धारा 3 के बारे में पढ़ा था आज हम धारा 5,6,7,8 के बारे में पढ़ेंगे CPC Section- 5- राजस्व न्यायालय पर संहिता की प्रयोज्यता - न्यायालय की श्रृंखला में राजस्व न्यायालय भी आते हैं राजस्व न्यायालय से अभिप्राय उस न्यायालय से हैं जो कृषि प्रयोजनों के लिए प्रयुक्त भूमि से भाटक में राजस्व या लाभो से सम्बन्धित वादो या अन्य कार्यवाहियों को ग्रहण करने का क्षेत्राधिकार किसी स्थानीय विधि के अधीन रखता हैं। धारा 5 के अनुसार जहाँ प्रक्रिया विषयों में राजस्व न्यायालयों को शासित करने वाले विशेष उपबंध नहीं हैं वहाँ सिविल प्रक्रिया संहिता के उपबंध लागू होगे। लेकिन राज्य सरकार राजकीय अधिपत्र में अधिसूचना द्वारा घोषित कर सकेगी- कि इस संहिता का कोई उपबंध राजस्व न्यायालयों पर प्रयोज्य नहीं होगे। Section- 6- धन सम्बन्धी अधिकारिता- कोई न्यायालय केवल उन्हीं वादो पर क्षेत्राधिकार रखेगा जिसकी विषय वस्तु की रकम या उसका मूल्य स्वयं अपने आर्थिक क्षेत्राधिकार की सीमाओं से अधिक न हो। उदाह...