Chori hua phone kaise track kare ? चोरी हुआ फ़ोन/मोबाइल कैसे ट्रैक करें ?

मोबाईल फोन चोरी/खोने पर क्या करें ?

मोबाईल फोन चोरी/खोने पर तुरंत CEIR पर मोबाईल ब्लॉक करने की कार्यवाही करें। 

CEIR पर मोबाईल ब्लॉक करने हेतु निम्न steps अपनाये। 

1.सबसे पहले मोबाईल खोने/चोरी होने पर मिसिंग/प्रथम सूचना रिपोर्ट(FIR) नजदीक पुलिस थाने में /ONLINE दर्ज कराये। 

2.मिसिंग रिपोर्ट  प्रत्येक राज्य की POLICE की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन भी करवाई जा सकती हैं  

3.POLICE वेबसाइट पर LOST ARTICLE का या इससे संबधित कोई बटन या लिंक होती हैं  पर lost articles report पर जाकर ऑनलाईन करवाएं। 

4.खोये/चोरी हुये मोबाईल नंबर की नई सिम मोबाईल सेवा प्रदाता कंपनी से प्राप्त करें और ओटीपी सुविधा प्रारंभ होने तक 24 घंटे इंतजार करें। 

5.CEIR (https://www.ceir.gov.in) के होमपेज पर जाकर Block Stolen/Lost Mobile ऑप्शन का चयन करें।

SOURCE:CEIR WEBSITE


5.मोबाईल ब्लॉक फॉर्म step by step फिल करे। 

CEIR mobile lost
Source: CEIR Website

Note फॉर्म भरने में समस्या आये तो सम्पर्क करें निचे दिए गए बटन पर क्लिक करके 

6. मिसिंग/प्रथम सूचना रिपोर्ट(FIR), जो आपने पुलिस थाने या पुलिस वेब पोर्टल पर दर्ज करवाई है, की प्रति अपलोड करें। 

7. मोबाइल ब्लॉक फॉर्म सबमिट करे और प्राप्त request id को सुरक्षित रखे। 

8. जैसे ही खोया/चोरी हुआ मोबाईल फोन उपकरण नये मोबाईल नंबर के संपर्क में आयेगा, तो वह नम्बर traceability report में दर्ज हो जाएगा। 

 9. यह traceability report पुलिस को उपलब्ध होगी और आप भी request id से check IMEI request status के ऑप्शन जाकर देख सकते हैं। 

10. मोबाइल ट्रेस होने पर संबंधित पुलिस थाने से संपर्क कर अपने मोबाईल की तलाश करवाकर प्राप्त करें। 

11. खोया हुआ मोबाईल मिलने पर CEIR के होमपेज पर जाकर Un-Block Found Mobile ऑप्शन का चयन करें और मोबाईल को Un-Block कर काम में लेवें।

इस बीच कोई पुलिस अधिकारी रिश्वत मांगे या फीस मांगे तो तुरंत संबधित राज्य के ACB के टोल फ्री नंबर पर गुप्त सुचना दे 

Popular posts from this blog

Tally Prime E Invoice Generation Error and Rejection Reason [Solutions]

BHARATIYA SAKSHYA ADHINIYAM 2023

Categories of Indian Courts in terms of jurisdiction Section 3 CPC,